पुलिस विभाग की समीक्षा करेंगे मुख्य सचिव, जारी हो सकते हैं कड़े निर्देश

रांची। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह लंबित मामलों को लेकर पुलिस विभाग की समीक्षा करेंगे. लंबित मामलों के कारण व अनुसंधान की प्रगति की जानकारी भी लेगे. 10 अक्टूबर को होने वाली समीक्षा बैठक के दौरान मामला लंबित रहने का कारण भी पूछा जाएगा।

गृह सचिव कर चुके हैं समीक्षा

क्राइम के बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर गृह विभाग के सचिव अविनाश कुमार ने अगस्त माह में बैठक की थी. जमीन माफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर गृह सचिव ने अधिकारियों को चेतावनी भी ही थी। उन्होंने कहा था कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारी खुद कारवाई के लिए तैयार रहें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन फर्जीवाड़े या घोटाले से संबंधित घटना होने पर संबंधित थानेदार के साथ-साथ वहां के अंचलाधिकारी भी निलंबित किए जाएंगे. गृह सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी थी कि जमीन के फर्जीवाड़े से संबंधित घटनाएं हर हाल में रुकनी चाहिए. गृह सचिव ने रांची डीसी और एसएसपी को भी चेतावनी दी थी.

तैयारी में जुटा पुलिस विभाग

समीक्षा बैठक को देखते हुए पुलिस मुख्यालय तैयारी में जुट गया है. बैठक में रांची, पलामू के जोनल आईजी जोनल डीआईडी, और डीआईजी रेल शामिल होगे. मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से लंबित मामलों की समीक्षा करेगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close