मैथन प्रशासनिक भवन के समीप प्रदर्शनकारी पर CISF ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

धनबाद। जिले के मैथन डीवीसी प्रशासनिकभवन के समीप प्रदर्शनकारियों पर CISF जवान ने लाठीचार्ज किए जाने की सूचना है. लाठी चार्ज अतिक्रमण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पर किया गया है।

मालूम हो की मासस के द्वारा अपने कई मांगो को लेकर घेराव किया गया था. मैथन के स्थानीय दुकानों के तरफ से किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा था. इसी संबंध में मासस के द्वारा घेराव कर दुकानों को नहीं हटाने का मांग किया जा रहा था. यह भी बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैथन में डीवीसी के प्रशासनिक भवन के सामने स्थानीय पूर्व विधायक अनूप चटर्जी के नेतृत्व में दुकानदारों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सीआईएसएफ ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे आधा दर्जन दुकानदार एवं मासस के कार्यकर्ता सहित ड्यूटी जाने वाले कई लोग भी घायल हुए हैं। इस घटना में आधा दर्जन गाड़ियां भी टूटी हैं। अरूप चटर्जी ने कहा कि सीआईएसएफ तानाशाही पर उतर गई है।

मोटरसाइकिल जहां-तहां सड़क किनारे गिरे पड़े हुए हैं. इस मामले में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी समेत कई नेताओं ने लाठीचार्ज की निंदा की। CISF द्वारा बल प्रयोग किये जाने से कई लोग घायल होने की सूचना मिल रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close