CM विजय का एक और बड़ा वार! 15 दिन में बंद होंगी 700+ शराब दुकानें… मंदिर, मस्जिद और स्कूलों के पास मचा हड़कंप

 


चेन्नई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने के बाद सी. जोसेफ विजय लगातार बड़े फैसले लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने ऐसा आदेश जारी किया है, जिसने पूरे राज्य में हलचल बढ़ा दी है। विजय सरकार ने मंदिर, मस्जिद, स्कूल और बस स्टैंड के आसपास संचालित 717 शराब दुकानों को 15 दिन के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार के इस फैसले को सत्ता संभालने के बाद सबसे बड़े सामाजिक सुधार कदमों में से एक माना जा रहा है।


किन दुकानों पर गिरी गाज?
तमिलनाडु सरकार के मुताबिक राज्य में फिलहाल TASMAC की कुल 4,765 शराब दुकानें संचालित हैं। इनमें से 717 दुकानों को बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनमें शामिल हैं—

  • 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास
  • 186 दुकानें स्कूल-कॉलेजों के आसपास
  • 255 दुकानें बस स्टैंड के नजदीक

सरकार का कहना है कि संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


48 घंटे में लगातार बड़े फैसले
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय लगातार ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने—

  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली
  • महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स
  • राज्य की आर्थिक स्थिति पर व्हाइट पेपर

जैसे बड़े ऐलान किए थे। अब शराब दुकानों को बंद करने के फैसले ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों हलकों में चर्चा तेज कर दी है।


पहले भी बंद हुई थीं दुकानें
साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सरकार ने भी जहरीली शराब कांड के बाद करीब 500 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। उस दौरान भी धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की दुकानों को हटाया गया था।


राजस्व पर पड़ सकता है असर
दिलचस्प बात यह है कि तमिलनाडु सरकार को शराब बिक्री से हर साल करीब 40 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर दुकानों को बंद करने के फैसले को आर्थिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

Related Articles

close