बाल-बाल बचे सीओ: छापेमारी के दौरान माफिया के गुर्गों ने किया सीओ और कर्मचारियों पर हमला, कई कर्मचारी घायल

गढ़वा। बालू माफिया के हमले में सीओ बाल-बाल बच गये, हालांकि हमले में उनके ड्राइवर सहित कई कर्मचारी घायल हो गये। मामला बुढिखाड़ का है, जहां बालू के अवैध उत्खनन को लेकर खबरें आ रही थी। गढ़वा के मझिआंव अंचल अधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जैसे ही पहुंचे। बालू माफियाओं के गुर्गों ने हमला कर दिया। इस हमले में अंचल अधिकारी के ड्राइवर समेत कई कर्मी जख्मी हुए हैं. पुलिस द्वारा हुई कार्रवाई में बालू माफिया गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी मिलने के बाद मझिआंव थाना प्रभारी कमलेश कुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और एक बालू माफिया को गिरफ्तार किया. पूरे मामले में एक दर्जन के करीब नामजद जबकि 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, अन्य आरोपियों गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जख्मी ड्राइवर और अन्य कर्मियों के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस के पहुंचने के बाद बालू माफिया फरार हो गए हैं।
घटना को लेकर सीओ के गार्ड ने बताया कि नदी में बूढ़ीखांड़ निवासी बिक्रमा यादव का ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में बालू भर रहा था। इसके बाद सीओ के निर्देश पर वह आशीष ठाकुर, नितेश ठाकुर एवं बीरेन्द्र विश्वकर्मा को साथ लेकर अपने मोबाइल फोन से बालू भरते हुए फोटो खींचने लगा। इसी बीच फोटो खींचते देख बूढ़ी खाड़ के चालीस से पचास महिला पुरुष उग्र हो गए और दौड़ पड़े। जिसमें मैं भागा, इसी बीच मेरा मोबाइल भी कहीं गिर गया. जबकि अन्य मेरे साथ गये तीनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी।








