झारखंड में ठंड का प्रकोप! अगले तीन दिनों में तापमान 5°C तक गिरने की संभावना, जानिए अपने शहर का मौसम
Cold wave grips Jharkhand! Temperatures are expected to drop by 5°C in the next three days. Check your city's weather.

झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अगले तीन दिनों के दौरान ठंडी हवाएं चलने और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, राज्यभर में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाए रहेंगे, जबकि दिन में आसमान साफ बना रहेगा। फिलहाल झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
रांची में तापमान में मामूली बदलाव
राजधानी रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.5°C की कमी और न्यूनतम तापमान में 0.7°C की वृद्धि दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान: 26.6°C
न्यूनतम तापमान: 15.6°C
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अब राज्यभर में तापमान में लगातार गिरावट देखी जाएगी
-
अगले 3 दिनों में तापमान 3-5°C तक गिरने की संभावना
ये खबर भी पढ़ें…Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes. -
रांची में अधिकतम तापमान 26.6°C, न्यूनतम 15.6°C दर्ज
-
कांके में रांची से 2.2°C कम रहा न्यूनतम तापमान
ये खबर भी पढ़ें…Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes. -
सुबह धुंध और कोहरा, दिन में साफ आसमान
-
पाकुड़ रहा सबसे गर्म जिला, तापमान 32.9°C दर्ज
कांके सबसे ठंडा, पाकुड़ सबसे गर्म
रांची के ग्रामीण क्षेत्र कांके में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.5°C और न्यूनतम तापमान 13.4°C दर्ज किया गया, जो रांची शहर से 2.2°C कम है।
वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 28.1°C और न्यूनतम 15.6°C,
मेदिनीनगर में अधिकतम 32.4°C और न्यूनतम 16.5°C रिकॉर्ड किया गया।
जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 1.4°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राज्य का सबसे गर्म जिला पाकुड़ रहा, जहां तापमान 32.9°C तक पहुंच गया।












