घूस लेते सिपाही गिरफ्तार: घर का काम पूरा कराने के एवज में मांग रहा रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों सिपाही को 10 हजार लेते पकड़ा

गाजीपुर। ACB ने सिपाही को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल का नाम विवेक यादव है, जो सैदपुर कोतवाली अंतर्गत भीतरी पुलिस चौकी में तैनात है। गिरफ्तारी के बाद सैदपुर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी को एंटी करप्शन की टीम द्वारा नंदगंज थाने ले जाकर मुकदमा पंजीकृत करने की कारवाई कर रही है। कुछ दिनों पूर्व एसीबी ने सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर ने शिकायत की थी।

शिकायत के मुताबिक सैदपुर के भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी विवेक यादव उससे उसके निर्माणाधीन मकान में काम पूरा कराने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। उसके निर्माण को उसके पड़ोसी मालती देवी के शिकायत पर सिपाही विवेक यादव ने रोक रखा था।तीन दिन पूर्व मैंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग वाराणसी में की थी। आज दस हजार विवेक सिपाही को देने की बात थी। जिसके साथ वह रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एंटी करप्शन टीम में शामिल दरोगा राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर की शिकायत पर सिपाही विवेक को दस हजार घूस लेते, धुवार्जुन यूनियन बैंक के पास से रंगेहाथ पकड़ा गया। नंदगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। आज आरोपी सिपाही को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close