सिपाही सस्पेंड : रेप के आरोपी को छत्तीसगढ़ में BJP ने बनाया प्रत्याशी… नाराज छग कांग्रेस की CM सोरेन से मांग, तुरंत करें गिरफ्तार, उधर, देर रात सिपाही सस्पेंड, टेल्को थाना में दर्ज है FIR

जमेशदपुर/रायपुर। झाऱखंड की नाबालिग युवती से रेप मामले पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गयी है। इस मामले में अब जल्द ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेगा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करेगा। दरअसल जमशेदपुर के टेल्को थाना में 15 वर्षीय नाबालिग युवती से रेप का केस 15 मई 2019 में दर्ज किया गया था। इस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को भी आरोपी बनाया गया था। FIR में भी भाजपा नेता का नाम था और चालान में भी भाजपा नेता पर गंभीर आरोप थे।

छत्तीसगढ़ में भी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। और भाजपा ने रेप केस के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम को टिकट दिया है। अब भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इधर, देर रात हुए घटनाक्रम में रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि 2019 में रायपुर में हुए अनैतिक देह व्यापार और रेप कांड में कांस्टेबल केशव राम सिन्हा की भी संलिप्तता थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माना जा रहा है कि कॉन्स्टेबल के खिलाफ सस्पेंशन के बाद मामले में आरोपी भाजपा नेता और भानूप्रतापपुर उपचुनाव में प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की भी मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको बता दें कि टेल्को थाने में दर्ज एफआईआर में ब्रह्मानंद नेताम के आरोपी होने को लेकर रविवार की देर शाम कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। पूरे प्रकरण की निर्वाचन आयोग में शिकायत करने की बात कही थी। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी इस मामले में शिकायत करने की बात कही गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस का आरोप था कि अनैतिक देह व्यापार जैसे गंभीर मामले का आरोपी आखिरकार इस तरह से खुलेआम कैसे घूम रहा है? इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। साथ ही साथ आरोपी ने चुनाव आयोग को शपथ पत्र में गुमराह किया है, लिहाजा उसके खिलाफ FIR होनी चाहिए।कां ग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द करने और घोषणा पत्र में गंभीर आपराधिक प्रकरण को छुपाने के मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन चार दिनों से महिला अपराध को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने है। 2 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ NSUI के एक नेता को रेप केस में गिरफ्तार किया गया था। तभी से बीजेपी महिला अपराध को लेकर कांग्रेस पर हमलावर थी, लेकिन आज खुद भाजपा प्रत्याशी पर रेप केस प्रकरण उजागर हुआ तो भाजपा खेमे में चुप्पी है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर बलात्कार, सामूहिक बलात्कार ,नाबालिक का देह शोषण, अनैतिक देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमशेदपुर के टेल्को थाना में दर्ज है FIR

कांग्रेस ने इस संदर्भ में झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में दर्ज हुए अपराध की जानकारी सार्वजनिक की है, जो15 मई 2019 को दर्ज किये गये थे। उस वक्त झारखंड में भाजपा की रघुवर दास की सरकार थी । आरोप है कि नेताम ने झारखंड के एक नबालिग के साथ रायपुर के एक फ्लैट में अनाचार किया था। झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि ज़िले के टेल्को थाना के अपराध क्रमांक 84/2019 धारा 366A, 376, 376(3), 376AB, 376DB, 120B IPC, धारा 4, 6 POCSO Act, धारा 4,5,6,7,9 PITA Act की धाराओं में ब्रह्मानन्द नेताम के ऊपर मुकदमा दर्ज हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम झारखंड के जमशेदपुर जिले की एक 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले में आरोपी है। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है। FIR में जिन 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था उसमें पूर्व भाजपा विधायक ब्रह्मानंद नेताम भी शामिल थे।

15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

15 साल की उक्त पीड़िता ने अपने साथ यौन संबंध बनाने वाले सभी लोगों के नंबर एक डायरी में लिख रखे थे। जिसने जब जब संबंध बनाया होता था उसी के सामने वो एक लकीर डाल देती थी, इस डायरी के विश्लेषण से कई नए तथ्यों का खुलासा सामने आया था। मामले के अन्वेषण के दौरान झारखंड के आरोपियों के अलावा छत्तीसगढ़ के संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र कुमार सिन्हा महासमुंद को भी मई 2019 में गिरफ्तार किया गया था। इनके विरुद्ध आरोप पत्र भी जुलाई 2019 में दाखिल किया गया था। प्रस्तुत चालान में छत्तीसगढ़ के ब्रह्मानंद नेताम अन्य आरोपियों के नाम का भी उल्लेख है।

कांग्रेस ने इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने की बात कही है। कांग्रेस के मुताबिक पाक्सो एक्ट का आरोपी आखिर कैसे इस प्रकार खुला घूम रहा है। उसकी तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए। साथ ही कांग्रेस पार्टी नेताओं के विरोध ऑफिसर के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग में भी शिकायत करेगी और उनकी दावेदारी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करेगी। साथ ही चुनाव जैसे महत्वपूर्ण काम में झूठी और गलत जानकारी प्रस्तुत करने के अपराधिक जानकारी छुपाने के लिए अपराध दर्ज करने की मांग भी करेगी।

Related Articles

close