2 जवान शहीद, 4 गंभीर: सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर बड़ा नक्सली हमला, 2 जवान शहीद, चार गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Police –Naxal IED Blast: सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हो गये हैं, वहीं 4 जवान की हालत गंभीर है। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले की है, जहां बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। घायल जवानों का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज. बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किए जाने की चल रही तैयारी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन से लौटते वक्त पाइप बम में ब्लास्ट किया गया. STF के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह इस धमाके में शहीद हुए हैं। घायल जवानों में पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार हैं. CRPF, कोबरा, CAF, DRG और STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थी, इसी दौरान यह ब्लास्ट किया गया। इधर जवानों की शहाहत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के मध्य सीमावर्ती इलाके में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन और मिलेट्री कंपनी नंबर 2 के माओवादियों के होने की जानकारी मिलने के बाद 16 जुलाई 2024 को STF, DRG, CoBRA और CRPF की टीमें संयुक्त अभियान पर निकली थीं. सर्च ऑपरेशन के बाद 17 जुलाई 2024 को सुरक्षा बलों की वापसी के वक्त बीजापुर के तर्रेम एरिया में माओवादियों द्वारा IED ब्लास्ट कर दिया गया. घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और घायल STF जवानों के इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

Related Articles

close