8 नक्सली मार गिराये: बड़ा पुलिस नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों की राजधानी में घुसे जवान, तीन जवान को लगी गोली, एक जवान…

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाकों में एक बार फिर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इनकाउंटर में जवानो ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। ये मुठभेड़ उस जगह पर हुई है, जो नक्सलियों का सबसे सुरक्षित घेरा माना जाता है। जानकारी के मुताबिक घोर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला के अबूझमाड़ के कुतुल, फरसेबेड़ा और कोड़तामेटा के एरिया में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशंस चल रहे हैं। मुठभेड़ में तीन जवान को गोली लगी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हमले में एक जवान के शहीद होने की भी खबर की जानकारी मिल रही है, लेकिन इसे लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। ये जवान एसटीएफ का बताया जा रहा है, वहीं दो जवान घायल हैं। नक्सलियों के और भी हताहत होने की जानकारी सामने आ रही है। ये आपरेशंस एसटीएफ की तरफ से चलाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के कुतुल के जंगल में हुई है। ये कुतुल का क्षेत्र वही है, जिसे बस्तर में नक्सलियों की राजधानी कही जाती है।ये नक्सलियों का सुरक्षा घेरा माना जाता है, जहां पुलिस फोर्स के पहुंचने की गुंजाईश ना के बराबर होती है।कुतुल के क्षेत्र में घुसकर नक्सलियों के खिलाफ आपरेशंस चलाना बहुत बड़ी कामयाबी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसी आपरेशंस के दौरान आज मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं दो जवानों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। जवानों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश भी जारी है। जानकारी के मुताबिक अभी भी इलाके में आपरेशंस चल रहे हैं। कुछ और नक्सलियों के मारे जाने की भी जानकारी आ सकती है।

Related Articles

close