हेडमास्टर ने साथियों संग चलती कार में किया गैंगरेप, आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तारी के बाद हुआ सस्पेंड, बर्खास्तगी की भी तैयारी

Teacher News: हेडमास्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। चलती कार में गैंगरेप करने वाले हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं शिक्षा विभाग ने आरोपी हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला से गैंगरेप करने वाले हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सस्पेंड कर दिया है। आरोपी टीचर ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय मिला 8 अगस्त की शाम रिस्दा के मुख्य मार्ग पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी परिचित के शिक्षक प्रमोद सिंह चंदेल अपने 2 दोस्तों के साथ कार में सवार होकर आया। इस दौरान उसने उसे मायके छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया, फिर उसे धान मंडी तरफ सुनसान जगह पर ले गए।कार में प्रमोद सिंह के साथ ही अखिलेश सिंह चंदेल और यजवेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों ने मिलकर महिला के साथ रेप किया, जिसके बाद उसे छोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला दूसरे दिन 9 अगस्त को शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।रेप के आरोपी प्रमोद सिंह हेडमास्टर है।

उसके जेल जाने की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर उसे निलंबित कर दिया है। बता दें कि किसी भी सरकारी कर्मचारी के 24 घंटे से ज्यादा समय तक जेल में रहने पर उसे निलंबित करने का प्रावधान है।

Related Articles

close