लड़की से रेप, दो सहेलियों से छेड़खानी: लड़कियों को झांसा देकर बाउंड्री के अंदर बुलाया, फिर किया गंदा काम, चार आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़। रेप मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक युवती से रेप और दो लड़कियों से छेड़खानी मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के कुछ समय के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रामगढ़ जिले के बरकाकाना थाना क्षेत्र का है। जहां एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसकी दो सहेलियों से छेड़खानी की घटना हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों में साजन गोसाई, अमित कुमार साहनी, प्रवीण कुमार और राजा कुमार सिंह शामिल हैं. चारों युवक रामगढ़ जिला के पतरातू थाना(बरकाकाना) क्षेत्र के ग्राम आजाद बस्ती के निवासी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बरकाकाना थाना क्षेत्र में सीसीएल वर्कशॉप की बाउंड्री के अंदर लोहा चोरी का काम स्थानीय युवकों की मिलीभगत से होता है. इसी दौरान तीन नाबालिग लड़की और एक युवती कबाड़ी और प्लास्टिक चुनने के लिए वहां पहुंची। लड़कियों को देखकर चारों युवकों ने बाउंड्री के अंदर लोहा रहने का प्रलोभन देकर बाउंड्री फांदने को कहा। लड़कियां भी उनकी बातों में आ गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर लड़कियां बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर बाउंड्री के किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर बाउंड्री के उस पार उसकी लड़की की दो सहेलियों के साथ बाकी के युवक छेड़छाड़ करने लगे। इधर लड़कियों ने भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को साथ लेकर थाना पहुंची।

बरकाकाना थाना में शिकायत दर्ज की गयी, जिसके बाद घटना में शामिल सभी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़कियों ने आरोपी युवकों की पहचान कर ली है। साथ ही आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Related Articles

close