महिला हेडमास्टर से दुष्कर्म : ड्राइविंग सीखाने के नाम पर होटल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Teacher News: स्कूल की महिला हेडमास्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ड्राइविंग सीखाने के बहाने ड्राइविंग ट्रेनर ने शिक्षिका को हवस का शिकार बनाया है। मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला हेडमास्टर कोरबा जिला में पदस्थ है। महिला हेडमास्टर के साथ पेंड्रा में रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका को उसके पहचान का एक युवक कार सीखा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जान पहचान बढ़ने पर आरोपी ने महिला शिक्षिका को पेंड्रा के होटल में ले जाने के बाद नशीली पदार्थ का सेवन करा दिया। जिसके बाद आरोपी ने शिक्षिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षिका के साथ रेप की ये घटना गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कोरबा में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ महिला शिक्षक का बेमेतरा जिले में रहने वाले श्रीकांत पांडेय से परिचय था।

आरोपी श्रीकांत से महिला शिक्षिका कार चलाना सीख रही थी। इस दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई। मेल-मुलाकात बढ़ने पर आरोपी ने शिक्षिका को झांसे में लेकर अपने साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला ले गया। यहां गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत केंवची की एक होटल शिक्षिका को वह धोखे से ले गया।

महिला कुछ समझ पाती, इस बीच आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। महिला शिक्षिका के बेहोश होने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित शिक्षका को होश में आने के बाद उसके साथ हुई हैवानियत की जानकारी हुई। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और गौरेला थाना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

close