सिपाही ने कर दिया कांड: प्यार में लड़की को फंसाया, फिर कर ली शादी, बनाया अश्लील वीडियो, फिर प्रेग्नेंट होने पर … FIR हुआ दर्ज

Police News: सिपाही पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाये हैं। अब पत्नी की शिकायत के बाद सिपाही की मुश्किलें बढ़ गयी है। पत्नी ने अपनी अपनी शिकायत में कहा है कि साल 2022 में कानपुर में तैनाती के दौरान प्रेम जाल में फंसाया और आर्य समाज मंदिर में शादी की। अब आरोप है कि अब कांस्टेबल युवती को छोटी जाति का बताकर छोड़ रहा है और वह दूसरी शादी करने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती कानपुर नगर की रहने वाली है। आरोप है कि साल 2022 में उसकी मुलाकात अभिषेक कुमार से हुई थी। अभिषेक कुमार UP पुलिस में कांस्टेबल है। कानपुर में तैनाती के दौरान युवती के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी। फिर अभिषेक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर 5 अप्रैल 2023 को आर्य समाज मे शादी कर ली। उसके बाद 20 अप्रैल 2023 को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत दोनों ने रजिस्टर्ड शादी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी पुलिस कांस्टेबल अभिषेक सिंह के खिलाफ कमिश्नरनेट कानपुर नगर के पनकी थाने में बी.एन.एस के तहत दहेज उत्पीड़न, रेप, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है पुलिस के मुताबिक जांच करवाई जा रही है। सिपाही पर उसकी पत्नी ही आरोप लगा रही है। महिला के द्वारा ये आरोप लगाया गया है कि उसका पति अब दूसरी शादी कर रहा है. मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती का ये भी आरोप है कि गर्भवती होने पर कांस्टेबल ने जबरन डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि युवती का ये भी आरोप है कि उसके कांस्टेबल पति ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। अब युवती का आरोप है कि पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हलांकि पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

Related Articles

close