गायब महिला सिपाही मिली इस हाल में, पहुंची पुलिस तो हो गये रौंगटे खड़े … पुलिस कर रही है जांच

Lady Constable Rinki: महिला कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की सरकटी लाख मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला कांस्टेबल का पति भी पुलिस विभाग के स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड है। मामला यूपी के मुरादाबाद का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां 17 अक्टूबर को रामगंगा के किनारे मिली सिरकटी लाश मिली थी। इसकी पहचान पुलिस कॉन्स्टेबल रिंकी के रूप में हुई है। रिंकी रामपुर के महिला थाने में तैनात थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक रिंकी वह 15 अक्टूबर से गायब थी। मायके वालों ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में रिंकी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिंकी का पति सोनू कुमार रामपुर में ही स्पेशल ब्रांच (इंटेलिजेंस यूनिट) में तैनात है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोनू ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में पत्नी की गुमशुदगी 15 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। कहा था- पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। उसको पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक रिंकी और सोनू दोनों बिजनौर जिले के रहने वाले थे। रिंकी बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव दरबड़ की रहने वाली थी। सोनू कुमार बिजनौर के इसी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाला था।

2013 में दोनों की शादी हुई थी। रिंकी की मां हरवती देवी ने पुलिस को बताया कि रिंकी के 2 बच्चे हैं। बड़ा बेटा आरव कुमार 12 साल का है, जबकि छोटा बेटा अक्षित 9 साल का है।

रिंकी परिजनों का आरोप है कि उसका पति सोनू कुमार ही रिंकी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर वो अक्सर उसे परेशान करता था और मारपीट भी करता था। सोनू कुमार को शक था कि रिंकी के बिजनौर में अपने ही गांव के रहने वाते ओमपाल से अवैध संबंध हैं।

कॉन्स्टेबल रिंकी 2011 बैच की सिपाही थी। वह 30 दिन के छुट्‌टी पर थी। उसे 14 अक्टूबर को ड्यूटी जॉइन करनी थी, लेकिन ड्यूटी पर नहीं लौटी।

Related Articles

close