करोड़पति पटवारी : EOW की छापेमारी में 82 लाख घर, गहना और कैश….अब तक 4.25 करोड़ की संपत्ति मिली

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के पटवारी की तिजौरी से इतना खजाना निकला कि अफसरों का भी सर चकरा गया। EOW के छापे में अब तक पटवारी के ठिकाने से 4 करोड़ 25 लाख की संपत्ति मिल चुकी है। ईओडब्ल्यू ने देवसर तहसील के पटवारी श्यामलाल दुबे के ठिकानों पर छापा मारा था। पटवारी पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोप थे। अभी तक पटवारी के ठिकाने से कैश, दस्तावेज और कई कागजात मिले हैं, जिसके आधार आगे की जांच होगी।

पटवारी के पास एक अलीशान बंगला है। बैढन बाजार में 5 हजार स्कावायर फीट में दो मंजिला अलीशान मकान की कीमत 82 लाख रुपये हैं। विंध्य नगर मार्ग में श्यामलाल ने दो मंजिला बिल्डिंग बनाकर बाइक का शो रूम बना रखा है। बाजार में इस जमीन की कीमत भी करीब 55 लाख रूपये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी तक डेढ़ लाख कैश, साढ़े सात लाख के जेवर, दो बाइक, एक कार के अलावे रजिस्ट्री के कागज, दस्तावेज, 21 बीमा पालिसी, 12 बैंक अकाउंट और 11 एफडीआर मिले हैं। हालांकि आज शुरुआती जांच में ही आंकड़ा चार करोड़ के पार पहुंच गया है, ऐसे में आने वाले दिनों में जांच आगे बढ़ेगी तो पटवारी की और भी संपत्ति का पता चलेगा। आपको बता दें कि पटवारी के खिलाफ बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार से की गयी कमाई की शिकायत मिली थी. इस शिकायत के आधार पर ही ईओडब्ल्यू ने आज छापेमारी की, जिसमें काफी संपत्ति मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close