झारखंड में मौसम का खतरनाक ‘डबल अटैक’: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का टॉर्चर, जानें आपके जिले में क्या है अलर्ट?

Jharkhand Faces a Dangerous 'Double Attack' of Weather: Storms and Rain in Some Areas, Torturous Heatwaves in Others—Find Out What the Alert Is for Your District.

Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने 16 से 21 मई तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। खास बात यह है कि एक तरफ कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गढ़वा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज तूफान का खतरा

17 मई को मौसम और ज्यादा बिगड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने रांची सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रांची, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी है।

वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। कई इलाकों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 मई को भी नहीं मिलेगी राहत, कई जिलों में फिर तूफानी मौसम का अनुमान

18 मई को भी मौसम का मिजाज उग्र बना रह सकता है। मौसम विभाग ने रांची, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

इन जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

बारिश के बीच लू का भी खतरा, इन जिलों में बढ़ेगी परेशानी

राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम का दूसरा चेहरा भी देखने को मिल सकता है। गढ़वा, पलामू और लातेहार में 16 से 18 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 17 मई को चतरा में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बेवजह बाहर नहीं निकलने, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने और तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

मेदिनीनगर में अचानक बदला मौसम, पांच डिग्री तक गिरा तापमान

मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। गुरुवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन अगले 24 घंटे में इसमें करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ दिन सतर्क रहने वाले हैं और मौसम कभी भी अचानक बदल सकता है।

Related Articles

close