महिला सिपाही-पुरुष सिपाही की लाश मिली: एक ही कमले में संदिग्ध स्थिति में मिली दोनों की लाश, आत्महत्या या फिर हत्या ? महिला सिपाही थी कुंवारी, उसी के कमरे में…

प्रयागराज। दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से सनसनी फैल लगी। ये हादसा है या फिर आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक महिला और और एक परुष सिपाही के शव एक कमरे में मिले। पूरा मामला शाहगंज थाने इलाके के मिनहाजपुर का है, जहां इकबाल लेख लॉज की दूसरी मंजिल के एक कमरे के अंदर महिला और पुरुष सिपाही की संदिग्ध हालात में डेड बॉडी मिली है। पुरुष सिपाही का शव फंदे से झूल रहा था, जबकि महिला सिपाही की लाश बेड पर पड़ी थी।

पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, ये हत्या है या फिर आत्महत्या पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई है। शुरुआती जांच से लग रहा है कि सिपाही राजेश वार्ष्णेय ने गुस्से में पहले प्रिया तिवारी का मर्डर किया। इसके बाद आत्महत्या कर ली। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मामला साफ होगा। प्रिया के गले पर निशान मिले हैं। उसके गले का कुछ हिस्सा काला पड़ गया था। शरीर पर 1-2 जगह चोट के निशान हैं। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि निशान ताजा है या पुराना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मथुरा का रहने वाला सिपाही राजेश एसीपी कोतवाली के ऑफिस में तैनात था। उसकी ड्यूटी इन दिनों पेशी कार्यालय में थी। राजेश शादीशुदा था। वहीं प्रियंका कुंवारी थी। पुलिस प्रिया और राजेश के मोबाइल की कॉल डिटेल और वॉट्सऐप चैट खंगाल रही है। अब तक की जांच से पुलिस को अफेयर का शक है। मोबाइल चैट में भी कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं।

सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मथुरा के रहने वाले और 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए राजेश वैष्णव एसीपी के कार्यालय में तैनात थे। राजेश हर दिन अपने ऑफिस तय समय पर पहुंच जाते थे, लेकिन मंगलवार को जब वह अपने ऑफिस नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ लोगों को राजेश की जानने वाले एक महिला सिपाही के कमरे पर भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचे शख्स ने जब अंदर का मंजर देखा तो सहम गया। कमरे के अंदर महिला सिपाही बेड पर बेसुध पड़ी हुई थी, वहीं सिपाही राजेश पंखे से लटका हुआ था. कमरा अंदर से बंद था. मौके पर गए शख्स ने फौरन इस बात की सूचना अपने अधिकारियों को दी, जिसे सुनकर हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम खिड़की की ग्रिल काटकर कमरे में दाखिल हुई. उसके बाद अंदर से बंद दरवाजे को खोला गया।

दोनों पुलिस कांस्टेबल यूपी पुलिस के हैं। पुरुष कांस्टेबल 2019 और महिला कांस्टेबल 2020 बैच की है। प्रथम दृष्ट्या पुरुष कांस्टेबल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात प्रतीत हो रही है। वहीं, महिला कांस्टेबल की या तो पहले हत्या की गई या फिर कुछ जहरीला पदार्थ खिलाया गया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस बात की सूचना दोनो के परिवार वालों को दे दी गई है. सिपाही राजेश की शादी हो चुकी थी जबकि महिला सिपाही अभी कुंवारी थी और 2020 में पुलिस में भर्ती हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close