मां-बेटी का मिला शव : एक ही कमरे में मां-बेटी की मिली लाश, ससुर की शिकायत पर दामाद को किया गया गिरफ्तार

गयी। मां-बेटी की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना बिहार के गया का है। आरोप है कि पति ने ही पत्नी और बेटी की हत्या कर फंदे पर लटका दिया है। मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान आमस थाना क्षेत्र के बभंडी गांव की रूबी देवी पति इंद्रदेव यादव और उसकी 6 साल की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में की गई।

जानकारी के मुताबिक इमामगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया-पटना स्टेट हाई-वे 69 पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक एक जीएस पब्लिक स्कूल में दोनों का शव मिला है। आरोप है कि पति के साथ महिला का हमेशा विवाद होता रहता था। वो काफी दिनों से ससुरालवालों से कार की डिमांड कर रहा था। नहीं मिलने पर पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतिका के पिता कपिल यादव ने बताया बेटी की 2012 में शादी काफी दहेज देकर करायी थी। शादी के बाद कुछ दिन बहुत अच्छा रहा सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन इसके बाद से उसके पति ने मारपीट और प्रताड़ना की जाने लगी। पति फोर व्हीलर की डिमांड कर रहा था। को लेकर अक्सर मारपीट किया करता था, इसको लेकर कई बार हम लोगों ने पंचायत बैठकर समझौता करने का भी कोशिश की।

आरोपी कपिल ने ही फोन कर अपने ससुराल में बताया था कि उनकी बेटी और नातिन की मौत हो गई है। जब यहां पहुंचे तो उनकी बेटी का शव घर के बरामदा में नीचे पड़ा हुआ था। जबकि उनकी नातिन का शव घर में चौकी पर था और उसके पति घर में ही था। ऐसे में साफ है कि मेरी बेटी और नातिन को दामाद के द्वारा ही पीट-पीट कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close