महंगाई भत्ता अपडेट : 38% DA की बढ़ोत्तरी के साथ जानिये कितनी बढ़ जायेगी आपकी सैलरी…. कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कितना मिलेगा लाभ

रांची। हेमंत सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को केंद्र के अनुरुप 38 प्रतिशत DA मिलेगा। राज्य सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारी इस गुणा गणित में लग गये हैं कि आखिरकार उन्हें इस वृद्धि के बाद वेतन में कितना लाभ होगा, मतलब उनका वेतन कितना बढ़ेगा।

महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू होगा। मतलब जुलाई से ही कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का फायदा मिलेगा। इसके लिए 2 महीने (जुलाई और अगस्त) का DA Arrear भी दिया जाएगा। इससे पहले सरकार मार्च 2022 में डीए में इजाफे को मंजूरी दी थी, जिसे 1 जनवरी से लागू किया गया था। सरकार अपने कर्मचारियों के लिए साल में दो बार महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ाती है. पहला जनवरी और दूसरा जुलाई से लागू होता है. हालांकि, इसका ऐलान मार्च और सितंबर के आखिर में होता है। डीए में बढ़ोतरी के बाद कर्मियों की सैलरी में 6840 से लेकर 27,312 रुपये के बीच तक इजाफा हो जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेंशनर्स के लिए भी बढ़ी महंगाई राहत

7h Pay Commission के तहत कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को भी महंगाई राहत बढ़ने का फायदा मिलेगा। पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में हुए इजाफे जितना ही फायदा मिलता है. उनके लिए भी महंगाई राहत में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब पेंशनर्स को भी 38 फीसदी की दर से पेंशन मिलेगी। अगर किसी की पेंशन 20,000 रुपए है तो 4 फीसदी के हिसाब से महीने में उनके 800 रुपए बढ़ जाएंगे।

कितनी बढ़ेगी सैलरी, इस तरह समझिये

मिनिमम बेसिक सैलरी वालों का 720 रुपए/महीना बढ़ा डीए

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
  2. नया महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
  3. अबतक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपए/महीने
  4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120= 720 रुपए/महीना
  5. सालाना सैलरी में इजाफा 540X12= 8640 रुपए
    अधिकतम बेसिक सैलरी वालों का 2276 रुपए/महीना बढ़ा डीए
  6. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
  7. नया महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
  8. अबतक महंगाई भत्ता (34%) 19346 रुपए/महीने
  9. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21622-19346 = 2276 रुपए/महीने
  10. सालाना सैलरी में इजाफा 1707X12= 27312 रुपए

नोट: कैलकुलेशन बेसिक सैलरी के आधार पर की गई है. हालांकि, इसमें दूसरे भत्ते जुड़ने पर सैलरी में इजाफा ज्यादा होता है. DA बढ़ने के साथ दूसरे भत्तों पर भी असर होता है.

महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन कैसे होता है?

DA कैलकुलेट कैसे होगा और इसे कैसे तय किया जाएगा। महंगाई भत्ता (DA Hike) 4 फीसदी बढ़नी है तो इसे मूल सैलरी (Basic salary) पर कैलकुलेट कर सकते हैं. अगर किसी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपए है तो 4 फीसदी के हिसाब से महीने में उसके 800 रुपए बढ़ेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close