3 छात्राओं की मौत : भीषण सड़क हादसे में 3 स्कूली छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर…तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में ..

रांची। झारखंड में हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 स्कूली छात्राओं की मौत हो गयी। हादसा रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर हुई। NH-33 पर बुंडू थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर के पास ट्रक की चपेट में तीन छात्राएं आ गयी, तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक छात्रा की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक रांची जमशेदपुर जा रही ट्रक ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को बुरी तरह से कुचल दिया, इस हादसे में तीन छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। छात्रा को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी छात्राएं बुंडू के भास्कर सरस्वती शिशु मंदिर सूर्य मंदिर में पढ़ाई करती थी। इस हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है, लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। मृत छात्राओं में बुंडू की रीमा कुमारी कक्षा 8, जोशना कुमारी कक्षा 6 और ज्योति कुमारी कक्षा 7 शामिल है। वहीं सरायकेला की रहने वाली प्रिया कुमारी ( क्लास-7) की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close