सिपाही की मौत: ड्यूटी में आ रहे जवान की सड़क हादसे में मौत, खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बाइक घुसी

दर्दनाक हादसा: जिला पुलिस के एक सिपाही की सड़क हादसे मौत हो गयी। घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की है। जवान का नाम सुनील कुमार यादव है। देर शाम वो नाईट ड्यूटी के लिए आ रहा था, इसी दौरान आधे रास्ते में उसकी बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गयी। घटना में सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गयी।

हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे घायल समझकर अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक सिपाही सुनील कुमार यादव गरियाबंद जिले के सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ था। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। कई आरक्षक साथी घटना के बाद रोते बिलखते नजर आये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना नेशनल हाइवे की बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे के वक्त जवान अपनी बाइक से आ रहा था, उसी दौरान उसकी बाइक तेज रफ्तार में खड़ी ट्रक से टकरा गयी। मृत जवान गरियाबंद जिले के ही नागझर का रहने वाला था। उसकी नाईट ड्यूटी थी, जिसके लिए वो गांव से सिटी कोतवाली थाना आ रहा था। उसी दौरान रास्ते में अंधेरे स्थान पर एक धान लदा ट्रक रूका हुआ था।

अंधेरे की वजह से जवान की नजर उस ट्क पर नहीं पड़ी और वो तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे जा घुसा। घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां जवान की मौत हो गयी। डाक्टरों के मुताबिक घायल जवान अस्पताल आने से पहले ही मृत हो चुका था। पुलिस पदाधिकारियों ने जवान की मौत पर शोक जताया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close