रांची: केंद्रीय मंत्री को धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस लेकर हुई रवाना, कोर्ट ने दी है 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

Ranchi: The accused who threatened the Union Minister was sent away by Delhi Police, the court has given 48 hours transit remand.

रांची। केंद्रीय मंत्री को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस दिल्ली ले गयी है। कोर्ट ने 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंपा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने और परिणाम भुगतने की धमकी देनेवाले मिन्हाजुल अंसारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी कांके के गढ़ हुसीर होचर का रहनेवाला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि मिन्हाजुल अंसारी ने अपनी बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए साजिश रची थी, लेकिन उसमें वह खुद फंस गया। मोइज ने मिन्हाजुल की बेटी और अपनी प्रेमिका को जो सिम और मोबाइल दिया था, उसी से मिन्हाजुल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी दी थी। मिन्हाजुल को दिल्ली ले जाने के लिए कोर्ट से 72 घंटे की रिमांड मांगी गयी थी. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस दिल्ली रवाना हो गयी। वहीं हिरासत में लिये गये मोइज अंसारी की संलिप्तता नहीं पाने पर दिल्ली पुलिस ने उसे छोड़ दिया क्योंकि जिस सिम से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी दी गयी थी, उसका उपयोग उसने नहीं किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमिका के पिता मिन्हाजुल ने उपयोग किया था, लेकिन होचर में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद मामले में हुई मारपीट में वारंटी होने के कारण गढ़ हुसीर निवासी मोइज अंसारी और उसके भाई मिन्हाज अंसारी को कांके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया। उसे रांची की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

close