मोमोज खाने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत… फिर नहीं बच सके 2 मासूम, बांदा के हॉस्टल में मौत से मचा हड़कंप

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र महज 8 और 12 साल थी। परिवारों का दावा है कि बीमार पड़ने से कुछ घंटे पहले दोनों बच्चों ने चटनी के साथ मोमोज खाए थे। इसके बाद पेट में तेज दर्द हुआ और हालत बिगड़ती चली गई। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या बच्चों की मौत का संबंध उनके द्वारा खाए गए भोजन से है।

रात में अचानक बिगड़ी दोनों बच्चों की तबीयत

यह घटना बांदा के कोतवाली नगर क्षेत्र के झील का पुरवा स्थित एक प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल की है। दोनों बच्चे स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मृतकों की पहचान गिरवां थाना क्षेत्र के सरसवाह निवासी 12 वर्षीय नितिन और टिंडवारी कस्बे के रहने वाले पुष्कर के 8 वर्षीय बेटे अरुण कुमार के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात दोनों बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्कूल प्रबंधन ने बिना देर किए दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल पहुंचते ही मच गया हड़कंप

बांदा के ASP शिवराज के मुताबिक, एक बच्चे को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरे बच्चे को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। मासूम बच्चों के शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

मोमोज और चटनी पर क्यों उठ रहे सवाल?

परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चों ने 16 अगस्त की शाम चटनी के साथ मोमोज खाए थे। इसके कुछ घंटे बाद रात में उनके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ और देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी वजह से परिवारों ने खाने को लेकर आशंका जताई है। पुलिस को भी फूड पॉइजनिंग की आशंका है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बच्चों की मौत की वजह मोमोज या चटनी ही थी। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ASP शिवराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों ने क्या खाना खाया था, उसके बाद उनकी तबीयत कितने समय में बिगड़ी और दोनों मौतों के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने बच्चों के परिवारों के साथ-साथ पूरे स्कूल परिसर को भी सदमे में डाल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close