DEOGHAR AIRPORT: 15 अगस्त से शुरू हो सकती है देवघर -बेंगलुरु फ्लाइट की बुकिंग..उड़ान अगस्त के अंतिम सप्ताह में…..

देवघर झारखंड में शुरू हुए देवघर एयरपोर्ट से जल्द ही दिल्ली के अलावा अन्य जगह के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। संभावना जताई जा रही है की अगस्त के अंतिम सप्ताह से ही देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू हो सकती है। उम्मीद ये भी लगाई जा रही है की 15अगस्त स्वंत्रता दिवस (independence day) के दिन बुकिंग भी शुरू हो सकती है। इंडिगो दिल्ली की तर्ज पर देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट की सेवा हर दिन दे सकती है। अभी इंडिगो दिल्ली फ्लाइट की सेवा दे रहा है।

निशिकांत दुबे ने इंडिगो एमडी से बात की

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया से देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट सेवा जल्द चालू करने को लेकर बातचीत की।सांसद ने सुझाव दिया की संताल परगना समेत झारखंड और बिहार के अन्य संपर्कित जिलों से काफी संख्या में छात्र, इंजीनियर, कामगार बेंगलुरु में रहते है। देवघर से फ्लाइट शुरू होने से काफी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगी। सांसद के सुझाव पर इंडिगो जल्द सेवा शुरू करने पर राजी भी हो गई है। इसके तहत अंदेशा है की दिल्ली से आनेवाली फ्लाइट देवघर से बेंगलुरु जाएगी। नई सेवा शुरू होने से दिल्ली से फ्लाइट आने का सेवा भी बदल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीसरी फ्लाइट भी हो सकती है शुरू

सितंबर से देवघर एयरपोर्ट से तीसरी फ्लाइट भी शुरू हो सकती है। तीसरी फ्लाइट देवघर से बेंगलुरु शुरू हो सकती है। इंडिगो ने शुरुवाती दिनों में ही देवघर से दिल्ली,बेंगलुरु व मुंबई की फ्लाइट का प्रस्ताव डीजीसीए व मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन को भेजी थी। इसमें दिल्ली का ही स्लॉट 30 जून से मिल गया लेकिन बेंगलुरु और मुंबई का स्लॉट नही मिल पाया था।

देवघर एयरपोर्ट

अब मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन सितंबर से देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट का स्लॉट देने को तैयार हो गई है। सितंबर में देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट की स्लॉट इंडिगो को मिलते ही अगस्त में ही इंडिगो की वेबसाइट पर देवघर बेंगलुरु की फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा और टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है की इंडिगो की 180 सीट वाली फ्लाइट देवघर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फ्लाइट के फ्रिक्वेंसी भी बढ़ाई जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close