रांची रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा…ट्रेन से 61 किलो गांजा बरामद…30 लाख से ज्यादा की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Major Crackdown on Drug Traffickers at Ranchi Railway Station... 61 kg of Ganja Seized from Train... Three Accused Arrested with a Consignment Worth Over ₹30 Lakhs.

रांची। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपये बताई गई है।

संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में मिले संदिग्ध यात्री

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ फ्लाइंग टीम, आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ अपराध शाखा की संयुक्त टीम ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत लगातार जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में 30 मई 2026 को ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस की जांच के दौरान बी-3 कोच में तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा करते मिले।

तीनों युवकों के पास चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग थे। पूछताछ के दौरान उनके जवाब संदिग्ध पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नामकुम स्टेशन पर उतारकर हुई तलाशी

ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद आरपीएफ टीम ने तीनों आरोपियों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारा। वहां निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत बैगों की तलाशी ली गई। जांच में कुल 61 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 61 किलोग्राम पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बक्सर के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले निवासी आयुष सिंह (22 वर्ष), प्रिंस कुमार (21 वर्ष) और अंकित पाठक (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

डीडी किट जांच में गांजा होने की पुष्टि

सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में बरामद पदार्थ की जांच डीडी किट के माध्यम से की गई। परीक्षण में यह पुष्टि हुई कि जब्त सामग्री गांजा है। इसके बाद मादक पदार्थ और अन्य सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया।

जीआरपी को सौंपे गए आरोपी

आरपीएफ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किस स्थान से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, इंस्पेक्टर लालबहादुर, एएसआई योगेंद्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई अभिषेक कुमार, ए.जे. अंसारी, आर.के. सिंह, हेमंत कुमार और छोटे कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरपीएफ की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close