धनबाद: थाने के चौकीदार पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

धनबाद : लोयाबाद थाना के चौकीदार रामजी पासवान को मंगलवार की शाम दो अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. घटना में चौकीदार के गाल पर गंभीर चोंट लगी जबकि एक अन्य युवक दीपक रवानी का सिर फट गया. घटना के वक्त लोयाबाद गश्ती दल ऐन मौके पर पहुंच गई परंतु वे दोनो अपराधियो को नही पकड़ सकी. हालांकि पुलिस ने उनका पीछा किया परंतु दोनो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

घटना के बाद चौकीदार और उसका पूरा परिवार दहशत में हैं. हमलावरों के डर के कारण लोग अपनी जुबान खोलने से बच रहे हैं. हालांकि मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामजी पासवान का फिलहाल SNMMCH में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि रामजी पासवान अपने घर के पास ही स्थित चौहरमल बाबा मंदिर के पास बैठे हुए थे. इस दौरान उनपर बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

वहीं मामले को लेकर लोयाबाद थाना प्रभारी राजन राम ने बताया कि चौकीदार रामजी पासवान अपने घर के पास बैठे थे. इस दौरान शराब के नशे में कुछ युवक लड़कियों के ऊपर कमेंट किए जा रहे थे. चौकीदार रामजी पासवान उन युवकों को डांट फटकार लगाई. जिसके बाद युवक चौकीदार से उलझ गए. इस दौरान चौकीदार के परिजन भी मौके पर जुट गए. लोगों की संख्या ज्यादा देख बाइक पर सवार युवक मौके से निकल गए. हालांकि वे फिर से वापस आए, इस दौरान चौकीदार को अकेला देख युवकों ने उन पर हमला कर दिया गया. जिसमें वह पूरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close