धनबाद: दो महिला कर्मियों पर गिरी गाज, SIR ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, वेतन रोका गया, शो कॉज भी जारी

धनबाद। SIR ड्यूटी में लापरवाही दो महिला कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। डीसी के आदेश पर दो BLO का वेतन रोक दिया गया है, वहीं शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया है। मामला धनबाद जिले का, जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशों का पालन नहीं करने और निर्धारित समय पर मतदान केंद्र में उपस्थित नहीं रहने के मामले में दो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही दोनों का मानदेय अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

मतदान केंद्र से थी गायब

जानकारी के मुताबिक निर्वाचन कार्य के तहत सभी बीएलओ को हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सुविधा एवं मैपिंग कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद झरिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-199 की बीएलओ (आंगनबाड़ी सेविका) खुशबू कुमारी और बूथ संख्या-200 की बीएलओ (सहिया) भारती देवी निरीक्षण के दौरान अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनुपस्थित पाई गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेल्प डेस्क के फोन कॉल पर भी नहीं मिली जानकारी

इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि हेल्प डेस्क मैनेजर, धनबाद द्वारा फोन पर संपर्क किए जाने पर भी दोनों बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित नहीं थीं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

“लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना” – प्रशासन

डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य के दौरान इस प्रकार की अनुपस्थिति प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना, उदासीनता और गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि 2 जून 2026 को जारी निर्देश के अनुसार सभी बीएलओ को निर्धारित समय में मतदान केंद्र पर रहकर कार्य सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन दोनों कर्मियों ने इसका पालन नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24 घंटे में स्पष्टीकरण का निर्देश

दोनों बीएलओ को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें मूल दायित्वों से क्यों न कार्यमुक्त किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close