धनबाद: महिला को सरेराह मार दी गोली, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद। धनबाद में शूटरों को हौसला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। शुक्रवार शाम धनबाद में फिर गोलियों की आवाज गूंजी। भूली में एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना देर शाम की बतायी जा रही है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद धनबाद में सनसनी फैल गयी है। महिला को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है लेकिन महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

शहर के भूली थाना क्षेत्र अंतर्गत भूली ए ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 317 के पास शुक्रवार शाम को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज से लोग दहशत में आ गये और वहां अफरातफरी मच गयी। गोली लगने से महिला वहीं पर गिर गयी, जख्मी हालत में उसको स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अशर्फी अस्पताल ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने पर भूली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही महिला का भी बयान दर्ज किया जायेगा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close