वेलफेयर ट्रस्ट की मदद से दिव्यांग बुजुर्ग महिला को मिली वृद्धा पेंशन

जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की मदद से सोनारी आदर्श नगर की रहने वाली बुजुर्ग दिव्यांग महिला को आखिरकार वृद्धा पेंशन मिल गई। लंबे समय से महिला पेंशन के लिए प्रयासरत थी।
ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा
सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बताया की डेढ़ साल पहले हमारी टीम इन्हें व्हीलचेयर प्रदान करने इनके घर आई थी उसी समय हमने इनसे वृद्धा पेंशन दिलवाने के लिए वादा किया था उसी समय से निरंतर अथक प्रयास के बदौलत आज इन्हें वृद्धा पेंशन दिलवा पाए। इनका इकलौता पुत्र कोरोना महामारी में चल बसा था इस कारण पेंशन के लिए आवश्यक भागदौड़ सामाजिक कार्यकर्ता मनोरंजन जी के प्रयास से संभव हो पाया एवं उनके बदौलत यह कार्य सफल हो सका।
मौके पर अध्यक्ष पल्लवी दीप, रीति झा एवं अन्य उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें…










