Dr इरफान अंसारी भाजपा विधायक के साथ है.. स्वास्थ्य मंत्री के बयान से बीजेपी और हेमंत सरकार में मची खलबली

Dr Irfan Ansari is with BJP MLA. Health Minister's statement created panic in BJP and Hemant government.

Ranchi: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अपने काम और बयान के कारण सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीति में काफी एक्टिव देखा जा सकता है। ताजा घटनाक्रम में अपने सोशल मीडिया x के माध्यम से बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

भाजपा विधायकों से अपील झारखंड भाजपा के विधायकों क्या आप नागपुर और दिल्ली के बंधुआ हैं जो अभी तक अपने विधायक दल का नेता नहीं चुन सके हैं. विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार विधायकों का ही होता है. क्या इस अधिकार को भी आप लोगों ने गिरवी रख दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    कृपया आपलोग झारखंड की अस्मिता से खिलवाड़ ना करें. यह प्रदेश वीरों का रहा है जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है. उसे धूल धूसरित नहीं करें. लोकतन्त्र को तो आप लोगों ने तार तार कर दिया है अब जहां से जीत कर आए है वहाँ का मान सम्मान रखिए और अपना नेता चुन लीजिए.

दिल्ली और नागपुर से डरने की जरूरत नहीं है. डॉ इरफान अंसारी आपके साथ है……

भाजपा विधायक गण आप सब भी अपने क्षेत्र में जनता से कई वायदे किये होगे उन वायदों को पूरा करने के लिए सत्र चल रहा है. इस सत्र को सुचारू रूप से चलने के लिए आपके साथ की जरूरत है. इसलिए आप अपने विधायक दल का नेता चुन कर माननीय स्पीकर महोदय को यथाशीघ्र सूचित करे…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close