झारखंड के 12 जिलों में घना कोहरा का अर्लट, 7 डिग्री से नीचे जा सकता है तापमान

झारखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों का पारा चढ़ गया है. पारा चढ़ने से ठंड से हल्की राहत मिली है.

पिछले 24 घंटे की हम बात करे तो रांची का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24.6 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हालांकि, रांची का कांके राज्य में अब भी सबसे ठंडा क्षेत्र रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं आज से आसमान में बादल छाया रहेगा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस वजह से सर्दी कुछ कम सताएगी.

मौसम विभाग मुताबिक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा क्षेत्र में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान सड़क पर वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 7 जनवरी को आसमान साफ होते ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 10 जनवरी तक रांची सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close