Dumka School Incident: सवाल का जवाब नहीं देने पर छात्रा की पिटाई, अस्पताल में भर्ती; शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

दुमका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकाठी में कक्षा छह की छात्रा की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। छात्रा अस्पताल में भर्ती, शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट तलब की।

दुमका। क्लास में छात्रा ठीक से जवाब नहीं दे पायी, तो शिक्षक ने बच्ची को बेदम पीट दिया। झारखंड के दुमका जिले में एक सरकारी स्कूल की छात्रा की कथित पिटाई का ये मामला सामने आया है। आरोप है कि सवाल का जवाब नहीं देने पर हेडमास्टर ने कक्षा छह की छात्रा की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है, जबकि शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सवाल का जवाब नहीं देने पर भड़के शिक्षक

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदपानी गांव निवासी अनु मुर्मू सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकाठी में कक्षा छह की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक छात्रा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी, लेकिन इसके बावजूद वह विद्यालय पहुंची थी।बताया जा रहा है कि कक्षा के दौरान प्रधानाध्यापक रणधीर मल्लाह पढ़ा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छात्रा से कुछ सवाल पूछे। छात्रा द्वारा जवाब नहीं देने पर शिक्षक नाराज हो गए और कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

पिटाई के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई और वह अर्धमूर्छित हो गई। इसके बाद विद्यालय की ओर से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही छात्रा के पिता स्कूल पहुंचे और उसे तत्काल फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि शिक्षक ने उसे छड़ी से मारा था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

हेडमास्टर ने दी सफाई

वहीं, प्रधानाध्यापक रणधीर मल्लाह ने छड़ी से पिटाई के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने छात्रा को हाथ से मारा था। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रा पहले से बीमार थी, इसलिए उसकी तबीयत बिगड़ गई। छड़ी से मारने की बात गलत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग ने मांगी जांच रिपोर्ट

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि छात्रा की पिटाई की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close