शिक्षा मंत्री की बहू की मौत : घर पर फंदे पर झूलती मिली लाश ….3 साल पहले…

भोपाल 11 मई 2022। स्कूल शिक्ष मंत्री की बहू की लाश मिली है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की की बहू सविता परमार ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। कहा जा रहा है कि मंत्री के बेटे और बहू में 1 साल से विवाद चल रहा था, जिसके बाद वो मायके चली गयी थी। वो एक दिन पहले ही ससुराल से लौटी थी। इधर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का सामने आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा मंत्री के बेटे देवराज परमार की 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद देवराज और सविता शुजालपुर के पोचानेर में रहते थे। पिछले एक साल से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद के बाद सविता अपने मायके चली गयी थी। मंगलवार को ही सविता ससुराल लौटी थी और फिर मंगलवार की देर रात उसने आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पहले इस मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बाद में पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना के बाद अवंति बड़ोदिया थाना की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपेगी।

मृतिका अकोदिया के हड़लाय गांव की रहने वाली है। एक दिन पहले ही हड़लाय से पोचानेर आयी थी। मृतिका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close