सहकारी बैंक के सभी प्रतिनिधि का हुआ चुनाव, अंकेक्षण पदाधिकारी शशि भूषण लाल ने दिया प्रमाण पत्र

गोड्डा । झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के आलोक में झारखंड राज्य सहकारी बैंक, जिला गोड्डा के लिए डेलिगेशन /बैंक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ। सभी 6 सीटों पर जिसमें 3 सामान्य पुरुष, 1 महिला अनुसूचित जाति, 1 विशेष प्रकार की समिति, 1 महिला सामान्य का हुआ।
चुनाव में 3 समान्य पुरुष सीटों पर 4 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था। जो कि 1 प्रत्याशी अनंतलाल भगत पोडैयाहाट पैक्स ने अपना नमांकन वापस लिया। जिसके बाद सामान्य 3 प्रत्याशी जिसमे राजेन्द्र कृष्ण ठाकुर, सरभंगा पैक्स अध्यक्ष सह पैक्स संघ जिला अध्यक्ष, आशिस रौशन चंम्पा पैक्स अध्यक्ष, मोतिलाल भगत बुढीकुरा पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अनुसूचित जाति महिला सीट पर एक ही नामांकन पर्चा दाखिल हुआ था जिसमें निरा देवी त्रिपथगा पैक्स निर्विरोध निर्वाचित हुई और विशेष प्रकार के समिति से एक ही सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें निरंजन यादव पथरगामा व्यापार मंडल निर्विरोध घोषित हुए।
अन्य सामान्य 1 महिला सीट पर 2 प्रत्याशियों मे अर्चना झा महागामा पैक्स अध्यक्षा एवं रानी सिंह मोलनाकित्ता पैक्स अध्यक्षा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। जिसमें अर्चना झा को 29 मत प्राप्त हुए जबकि रानी सिंह को 14 मत प्राप्त हुआ।

सभी जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अंकेक्षण पदाधिकारी शशि भूषण लाल द्वारा निर्वाचन घोषणा प्रमाण पत्र दिया गया।












