पुलिस भर्ती में हुआ फेल, तो कर ली आत्महत्या… दोपहर में देखा रिजल्ट और फिर शाम में फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

पटना। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल होने पर एक अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को बिहार पुलिस भर्ती परिणाम जारी किया गया है। इस परीक्षा में असफल रहे बक्सर के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव का है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम अशोक कुमार कुशवाहा था। दहिवर गांव के इस युवक ने बिहार पुलिस में भर्ती परीक्षा दी थी। वो रिजल्ट का इंतजार कर रहा था, लेकिन रिजल्ट नहीं आया, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें बिहार पुलिस में भर्ती का विज्ञापन 2019 में जारी किया गया था। 3 साल बाद शुक्रवार को उसका फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। सिपाही के 8415 रिक्त पदों की भर्ती के परीक्षा हुई थी जिसमें 7973 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। सिपाही के 8415 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों में सामान्य संवर्ग से 3072 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं अब परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है जिसमें कुल 7973 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close