झारखंड में बड़ा एक्सीडेंट: सगाई से लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार, दो लोगों की गयी जान, 15 की हालत गंभीर

Major accident in Jharkhand: Family returning from engagement becomes victim of a horrific road accident, two people died, 15 in critical condition

Jharkhand Road Accident : झारखंड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी, वहीं 15 लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक रांची की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सगाई समारोह से लौट रहे पिकअप वैन को सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर से सवारी पिकअप वैन पलट गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये पूरी घटना झारखंड के गुमला जिले की है। जानकारी के मुताबिक पतराटोली एयरपोर्ट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। सभी लोग खोरा कुसुमटोली से रायडीह प्रखंड के हीरादह में आयोजित लगन समारोह से लौट रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतकों में गुमला सदर प्रखंड के झरगांव निवासी जगमोहन गोप और लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अलवा डीह गांव के 53 वर्षीय लालवीर यादव शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

close