मशहूर फिल्म डायरेक्टर राजकुमार कोहली का निधन: ‘ नागिन, जानी दुश्मन’ जैसे हिट फिल्मों के थे निर्माता

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है. उन्होंने शुक्रवार को 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह आज सुबह बहुत देर तक जब बाथरूम से बाहर नहीं निकले, तो फिर उन्हें बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया. उन्हें बाथरूम में हार्ट अटैक आ गया था.

राजकुमार कोहली को बाथरूम में आया हार्टअटैक

परिवारिक सूत्र के मुताबिक, आज सुबह तकरीबन 8 बजे राजकुमार कोहली नहाने के लिए बाथरूम गए थे. लेकिन बहुत देर तक वह बाहर ही नहीं निकले. फिर बेटे अरमान अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और फिर पिता को बाहर निकालकर उन्हें आनन- फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजकुमार कोहली ने इन फिल्मों का किया निर्देशन

फिल्ममेकर राजकुमार कोहली अपने करियर में ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’, ‘बीवी नौकर का’, ‘बदले की आग’, ‘राज तिलक’, ‘जीने नहीं दूंगा’, ‘इंतकाम’, ‘बीस साल बाद’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था. ‘नागिन’ और ‘जानी दुश्मन’ उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close