दर्दनाक: बाप ने अपने ही 10 साल के बच्चे को फांसी पर लटकाया, पुलिस ने मां-बाप दोनों गिरफ्तार

चतरा। एक पिता ने अपने ही बेटे की फांसी पर लटकाकर जान ले ली। मामला चतरा के वशिष्ठनगर का है। हत्या क्यों की गयी, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। ग्रामीणों ने वशिष्ठ नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक वशिष्ठनगर के करेलीबार गांव में शराब के नशे में धुत्त पिता ने अपने 10 साल के बेटे को फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया। 10 वर्षीय बच्चे का नाम पप्पू कुमार है। दुपट्टे से गले में फांसी लगातर बच्चे को लटकाया गया है। इधर घटना के बाद पूरा इलाका सन्न है। घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जिस वक्त यह घटना घटी है। उस वक्त घर में दूसरे और सदस्य नहीं थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यही कारण है कि स्वजनों को इसकी जानकारी विलंब से मिली। परिवार के सदस्य दोपहर के करीब एक बजे वापस लौटे, तो देखा कि बेटा फांसी के फंदे से लटक रहा है।पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता बिलेश भुइयां नशा में धुत्त था, वहीं मां भी सुबह से ही शराब के नशे में थी। दो बच्चे ईंट भट्ठा पर काम करने गए हुए थे। शराब के नशे में अकेला पाकर नशेड़ी बाप ने बेटे की दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close