धनबाद: अस्पताल में तोड़फोड़, डाक्टरों व स्टाफ से मारपीट, पुलिस से झड़प मामले में दर्जनों लोगों पर दर्ज हुई FIR

Dhanbad: FIR filed against dozens of people for vandalism at hospital, assault on doctors and staff, and clash with police

धनबाद। असर्फी अस्पताल में दर्दनाक और हिंसक घटना सामने आई। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की गई। पुलिस के साथ झड़प में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। अस्पताल में तोड़फोड़ करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आठ नामजद और लगभग 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बताया जा रहा है किशुक्रवार की रात लगभग 9 बजे बाइक दुर्घटना में घायल अभिनंदन, श्याम और नंदू राय को कुछ लोग अस्पताल लाए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नंदू राय को इमरजेंसी के बाहर मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इमरजेंसी में इलाज शुरू हुआ। इसके कुछ ही समय बाद बारामुड़ी बस्ती निवासी गिरधारी राय, गणेश राय, दिनेश राय, सतेंद्र, विनय गोप, दिलीप राय और लगभग 60-70 लोग अस्पताल पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

वो मारने की धमकी देने लगे और इमरजेंसी का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कर्मचारियों और डॉक्टरों से मारपीट की गई। अस्पताल के अन्य हिस्सों में भी तोड़फोड़ की गई और कैश काउंटर से 5 लाख 11 हजार 560 रुपये लूट लिए गए। इसके अलावा मॉनिटर, वेंटीलेटर, ईसीजी मशीन, इको मशीन, दवाएं और मेडिकल फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अस्पताल की एंबुलेंस और अन्य वाहन भी तोड़े गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

परिवार और ग्रामीणों का आक्रोश

मृतक नंदू राय की मां मोरा देवी ने बताया कि उनका बेटा एक निजी कंपनी में डिलीवरी करता था और बाइक संख्या जेएच 10 सीपी 9223 से जा रहा था। विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक संख्या जेएच 10 बीआर 2444 ने सामने से जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनका पुत्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया।

 

अगले दिन भी प्रदर्शन

शनिवार सुबह, आक्रोशित लोग दुर्घटना वाले बाइक में आग लगा दी। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही वाहन जलाने वाले फरार हो गए। घायल दोनों युवकों को एसजेएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया।धनबाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने अलग-अलग प्राथमिक शिकायतें दर्ज की हैं। पुलिस ने सरकारी काम-काज में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

close