कोयले के कारोबार में फिर गोलीबारी..दो युवकों को लगी गोली…स्थिति नाजुक

धनबाद कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी होती रहती है जिले में फिर फायरिंग की घटना घटी। बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें एक युवक के कमर और दूसरे के हाथ में गोली लगी। गंभीर स्थिति में दोनों युवकों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

जिले में वैध और अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर इस तरह की खूनी संघर्ष होती रही है। बीती रात बरोरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना घटी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने बरोरा थाना क्षेत्र के डुमरा फुलारी मार्ग पर बीती देर रात बाइक में सवार विशु चक्रवर्ती और विक्की वर्मा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों को गोली लगी। चक्रवर्ती को कमर में और विक्की को हाथ में गोली लगी है। दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि विशु और विक्की दोनों अपने घर रविवार देर रात आ रहे थे। इस दौरान दोनों को गोली मारी गई। सूचना मिलने पर बरोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों घायलों को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जहां से धनबाद अशर्फी अस्पताल देर रात लाया गया, फिलहाल दोनों इलाजरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close