हैवानियत की इंतहा : पांच लड़कों ने मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप फिर जबरन पिलाया कीटनाशक, हालत गंभीर

वैशाली : बिहार के वैशाली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ पांच लड़कों ने जबरन दुष्कर्म किया फिर उसे मारने के लिए कीटनाशक दवा पिला दी. बच्ची की हालत नाजुक बताई गई है, फिलहाल हाजीपुर सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि लड़की अभी होश में नहीं है, इस लिए उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है.

घटना के संबध में बताया जा रहा है कि बताया जाता है कि बच्ची देर रात बाथरूम जाने के लिए उठी थी, इसी बीच पांच की संख्या में उसके दरवाजे के पास आरोपी पहले से घात लगाए मौजूद थे. मौका पाते ही आरोपियों ने बच्ची का मुंह दबा दिया और उसे पास के आम बगीचे में ले गए, जहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती की और फिर उसे मारने के इरादे से कीटनाशक दवा पिला दी. बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी दादी को सारी बात बताई और इसके बाद वो बेहोश हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नाबालिग के माता-पिता दोनों पटना में रहते हैं, पिता गार्ड की नौकरी करते हैं. सूचना के बाद पिता ने गांव आकर घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पातेपुर थाना की महिला पुलिस अधिकारी एसआई पल्लवी कुमारी द्वारा एंबुलेंस से बच्ची को अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close