बिहार : प्यार की खातिर पति की हत्या का प्लान…देवर के लिए विवाहिता ने दिया खौफनाक ऑफर

Bihar: Plan to kill husband for love... Married woman gives horrifying offer to brother-in-law

बिहार के लखीसराय से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, यहां एक शादीशुदा महिला को अपने बहने के देवर से ही प्यार हो गया.. लेकिन बात इतनी भर नहीं है. महिला ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा षड्यंत्र रचा कि हर कोई सुनकर हैरान हो गया.

उसने अपने प्रेमी को कहा मेरे पति को मार डालो, स्कॉर्पियो दिलाउंगी. यही नहीं पति पर हमला करवाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी को पिस्टल खरीदने के लिए 17 हजार रुपये भी दिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर हमला तक करवा दिया. लेकिन पति उसके हमले से बाल-बाल बच गया. हालांकि मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच में पत्नी और उसके आशिक की करतूत सामने आ गई.

यह पूरा मामला किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा इलाके का है. यहां के रहने वाले पंकज यादव पर 22 मार्च की रात को जानलेवा हमला हुआ था. जिसके घायल पंकज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब जांच करना शुरू किया तो मामले में बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी ने प्रेमी के साथ ऐसी रची थी पुरी साजिश!

लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में सामने आया कि पंकज की पत्नी बिंदु देवी का रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघरा निवासी उदय यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उदय रिश्ते में बिंदूके बहन का देवर था और पंकज को भी इस रिश्ते के बारे में जानकारी थी और वह इसका लगातार विरोध कर रहा था.

पति के बार-बार इस रिश्ते का विरोध करने से बिंदू नाराज थी और उसने पंकज की हत्या कराने का फैसला किया. लेकिन शुरू में प्रेमी ने साथ नहीं दिया इस पर बिंदू ने उदय को गिफ्ट में स्कॉर्पियों देने का लालच दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के दिन जैसे ही पंकज घर से निकला बिंन्दु कुमारी ने अपने प्रेमी को उसकी लोकेशन भेज दी. लोकेशन मिलते ही उदय जल्लपा के पास पहुंचा. उसने पंकज पर हमला कर दिया. उससे मारपीट भी की. फिर वहां से भाग गया.

इसके बाद बिंदू को फोन कर बताया- जो प्लान था वह फेल हो गया है. पंकज अभी मरा नहीं है. यह सुनते ही बिंदू घबरा गई. उधर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि यहां एक युवक घायल हालत में गिरा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने तब घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाया.

“उसने कहा था मेरे पति को मार दो, रास्ते से हटा दो”

आरोपी उदय ने पुलिस को बताया कि पंकज घटना के दिन ससुराल आ रहा था. रास्ते में उसे घेर कर हमने घटना को अंजाम दिया. उस वक्त मेरे साथ और दो लोग थे. मैं उसकी पत्नी से शादी करना चाहता था और वो दिक्कत दे रहा था.

उसकी पत्नी मेरे भैया की साली है. 10 साल से हम उसको जानते हैं. उसने मुझसे ऐसे ही कहा था कि मेरे पति को मार दो, रास्ते से हटा दो. ये आने जाने में दिक्कत देता है. फोन करने पर गाली गलौज करता है. मुझे पिस्टल खरीदने के लिए उसने 17 हजार रुपए भी दिए थे. साथ ही स्कॉर्पियो देने का भी वादा किया था.

आरोपी ने स्वीकार की हत्या की साजिश

जानकारी के मुताबिक महिला तीन बच्चों की मां है. उदय यादव ने प्रेमिका के साथ मिलकर पंकज के हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है. दोनों ने जेल से छूटने के बाद भी साथ रहने की बात कही है.

Related Articles

close