कांग्रेस के पूर्व सांसद ने पार्टी छोड़ी, इस्तीफे के तुरंत बाद भाजपा कर लिया ज्वाइन, भाजपा की टिकट पर लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले राजनीति में सब कुछ झटपट हो रहा है। एक पल में इस्तीफा देकर नेता दूसरी पार्टी में ज्वाइन कर रहे हैं और कमाल की बात ये है कि उन्हें टिकट भी मिल जा रहा है। जेडीयू में ऐसा ही कुछ नजारा सामने आया था। हाल ही में झामुमो विधायक सीता सोरेन ने भी इस्तीफे के बाद तुरंत भाजपा ज्वाइन कर लिया था, अब कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने भी उसी तरह से कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा ज्वाइन कर ली है।

कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा आज शाम ही दिया था। दे दिया था, इस्तीफे के कुछ ही देर बाद वह BJP में शामिल हो गए। नवीन जिंदल ने X पर एक पोस्ट करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इस पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आभार जताया है और उन्हें धन्यवाद कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवीन जिंदल के भाजपा में जाने की अटकलें थीं, और रविवार शाम अपने इस्तीफे के तुरंत बाद वह भाजपा में शामिल हो गए हैं. नवीन जिंदल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया. मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री Dr मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूं. आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close