पूर्व मंत्री के बेटे पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, लड़की का ऑडियो वायरल, गांव में बवाल, पुलिस की गाड़ी तोड़ी

Former minister's son accused of kidnapping and rape, girl's audio goes viral, uproar in village, police vehicle vandalised

Crime News : पूर्व मंत्री के बेटे पर किडनैपिंग कर रेप का गंभीर आरोप लगा है। ऑडियो वायरल होने के बाद हंगामा मचा है। पुलिस पर इस मामले में आरोप लग रहे हैं, वहीं परिजनों ने भी आक्रोश देखा जा रहा है। मामला बिहार के समस्तीपुर का है। राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई जब पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी पर अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पीड़िता के परिजनों ने दावा किया कि शुक्रवार देर रात मुकेश सहनी उनके घर पहुंचा और उनकी बेटी को जबरन उठाकर ले गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की का ऑडियो वायरल

एक ऑडियो क्लिप भी इस मामले को लेकर सार्वजनिक हो रहा है। जो कथित तौर पर पीड़िता की है। उसमें वह कहती है—”मम्मी सॉरी, मैं घर से भाग रही हूं। मुकेश सहनी ने मेरा वीडियो बना लिया है। मैं खेत में चली गई थी, वह पकड़कर मुझे रोड पर ले गया और रेप किया। मैं भाग रही हूं… सॉरी मम्मी-पापा।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस पर पथराव

शनिवार सुबह जब ग्रामीणों को यह जानकारी मिली कि मुकेश सहनी अपने घर पर है, तो वे भड़क उठे। सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के घर का घेराव कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।स्थिति बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस बुलाई गई, तब जाकर हालात काबू में आए।

 

पुलिस कार्रवाई और पूछताछ

पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे पीड़िता को बरामद कर लिया, साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

 

पूर्व मंत्री का पक्ष: “राजनीतिक साजिश है”

पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा:”रात में मेरा ड्राइवर बाहर गया था और उसने लड़की को एक लड़के के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा। उसका वीडियो बनाया और मेरे बेटे को जानकारी दी। मुकेश मौके पर गया था, लेकिन लड़की लड़के के साथ बाइक पर चली गई थी।”

उन्होंने कहा कि बेटे की कोई संलिप्तता नहीं है, और अगर जांच में कोई दोष सामने आता है तो पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। उनका ड्राइवर पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

 

लड़की के चाचा का आरोप

वहीं, पीड़िता के चाचा ने बताया:”रात 12 बजे पूर्व मंत्री का छोटा बेटा हमारी भतीजी को घर से उठा ले गया। जब हम मंत्री के घर पहुंचे तो कहा गया – शांति रखिए, मामला दबा दीजिए। हमने इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दी।”उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले मामले को हल्के में लिया, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।

Related Articles

close