चार सिपाही अभ्यर्थी गिरफ्तार: पुलिस भर्ती में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हो रहा खुलासा, अब तक 33 अभ्यर्थी हुए गिरफ्तार

Four constable candidates arrested: Large scale fraud in police recruitment is being exposed, 33 candidates arrested so far

Police News: सिपाही भर्ती में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हो रहा है। अब तक 33 अभ्य्रथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार की देर रात चार और पुलिस अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान खगड़िया के मधुकांत कुमार, बांका के राहुल कुमार, अरवल के विकास कुमार और बेतिया के सिद्धार्थ कुमार के तौर पर हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने 4 और फर्जी सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 33 अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिजिकल टेस्ट के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस में फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैंडिडेट्स के बदले स्कॉलर ने रिटेन एग्जाम दिया था। आपको बता दें कि शनिवार को चारों फिजिकल टेस्ट देने गर्दनीबाग स्थित सेंटर पर पहुंचे थे। इधर, पूछताछ के बाद चारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने 14 नवंबर को सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि करीब 17 लाख 87 हजार 720 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था। जिसमें से 12 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल हुए थे। जिसमें 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी।

 

यह परीक्षा बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के 21 हजार 391 रिक्त पदों को भरने के लिए ली गई थी। फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज जांच के लिए 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक का समय दिया था। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय सेंटर बनाया गया है।

Related Articles

close