Fraud: 20 से ज्यादा बार दुल्हन बनकर रचाया शादी का ड्रामा, फिर फरार! ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़

प्रयागराज: शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए प्रयागराज पुलिस ने शनिवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जो बीते तीन वर्षों से अलग-अलग राज्यों में शादी की आड़ में लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाएं अब तक 20 से अधिक युवकों से शादी कर फरार हो चुकी हैं, और हर बार साथ ले जाती थीं घर की नकदी, गहने और कीमती सामान।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Fraud:शादी से पहले तैयार स्क्रिप्ट, फिर ससुराल से गायब

गिरोह का काम करने का तरीका बेहद पेशेवर था। ये लोग नकली दस्तावेज़ बनाते, फर्जी रिश्तेदारों की भूमिका निभाते और शादी के लिए पूरी स्क्रिप्ट तैयार रखते। शादी तय करने से लेकर रस्मों तक सब कुछ एकदम असली लगता था।

शादी होते ही कभी विदाई से पहले तो कभी ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन मौका देखकर फरार हो जाती थी। गिरोह के पुरुष सदस्य भी एक्टिव रोल निभाते थे — वे ससुराल पहुंचकर विदाई का बहाना करते और रास्ते में लड़की को गायब कर देते।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Fraud:शिकायत से खुली पोल

इस गिरोह का पर्दाफाश राजस्थान निवासी गोपाल गुर्जर की शिकायत से हुआ, जिन्होंने प्रयागराज पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी का झांसा देकर उनसे 1.75 लाख रुपये की ठगी की गई। खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर सात लोगों को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

डराने-धमकाने का भी था तंत्र

जब पीड़ित परिवार लड़की से संपर्क करता तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों का कहना होता कि लड़की को ससुराल में प्रताड़ित किया गया, जिससे उसने कुछ गलत कर लिया। इससे परिवार डरकर पुलिस में शिकायत नहीं कर पाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Fraud:बड़े नेटवर्क की आशंका

पुलिस को शक है कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में फैला हुआ है और इसमें अभी कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 फर्जी आधार कार्ड और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस जालसाजी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

close