दो सहेलियों के गैंगरेप: जीजा का भाई कर रहा था रेप, राह चलते लड़कों ने देखा, तो फिर सबने मिलकर किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

वैशाली। दो सहेलियों के साथ गैंगरेप हुआ है। घटना वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि जीजा के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात की है। पीड़ित दोनों लड़कियां सहेलियां हैं। कपड़े की खरीदने बाजार गई थीं। इस दौरान गांव के ही 6 लड़कों ने उन दोनों को जबरन पकड़ लिया। इसके बाद वो गेहूं के खेत में लेकर चले गए। जहां पर उनके साथ रेप किया। सभी आरोपियों की पहचान हो गई है।

पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। आरोपियों में एक पीड़ित नाबालिग के चचेरे जीजा का भाई बताया जा रहा है। जो पहले उसे पकड़कर गेहूं के खेत की तरफ लेकर गया था। इसके बाद गांव के कुछ और लड़के ने देख लिया और उन लोगों ने भी नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने घटना की सूचना अपने परिवार को दी। इसके बाद परिजनों ने महुआ थाना में सूचना दी। वहीं, एक नाबालिग का परिवार इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।मेडिकल जांच के बाद प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक आवेदन नहीं दिया गया है, बस सूचना मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close