गैंगरेप : ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने निकली महिला के साथ गैंगरेप, मिस्ड कॉल से हुई थी दोस्ती, बेहोश हुई महिला को कराया गया अस्पताल में भर्ती

पाकुड़। ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने गयी महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। 10-12 युवकों ने मिलकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है, वहीं आरोपियों की तलाश जारी है। दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद सभी युवक वहां से भाग निकले। दुष्कर्म के समय पीड़िता का मोबाइल छीन लिया गया। सुबह होश आने के बाद महिला पाडेरकोला चौक पहुंची। यहां महिला ने कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक एक महिला की फोन पर युवक से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों ने साथ घूमने का प्लान बनाया। जिस ब्वायफ्रेंड के साथ महिला घूमने के लिए गयी थी, उसे वो पहचानती भी नहीं है, सिर्फ फोन पर ही बातें होती थी। वो फुटबॉल मैदान के करीब पेड़ के नीचे बैठक बातें कर रही थी, तभी कुछ लड़के वहां पहुंच गये और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर महिला की हालत गंभीर है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से वापस लौटी थी। वह अपने प्रेमी के साथ रविवार की देर शाम अमड़ापाड़ा पहुंची थी। पुलिस मोबाइल की सीडीआर निकालने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में काम करने वाली महिला की दोस्ती मिस्ड कॉल पर हुई थी। युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद वो पाकुड़ के महेशपुर पहुंची थी। महिला अपने ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने निकली। ब्वायफ्रेंड उसे लेकर बाइक से अमड़ापाड़ा के पाडेरकोला गांव ले गया। वहीं 10 से 12 युवक वहां पहुंचे और उसके फ्रेंड के साथ मारपीट करने के बाद उसे सुनसान स्थान पर ले गया और बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान वो बेहोश हो गयी और थाने को सूचना दी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close