रांची में गैंगरेप : बर्थ डे पार्टी के बाद छात्रा से दोस्तों ने किया गैंगरेप, दो नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। रांची के सदर इलाके में रहने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नबालिग का आरोप है कि शुक्रवार रात जब वह एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी, तभी पार्टी में शामिल चार लड़के सुनसान जगह देख कर उसे सड़क के किनारे ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

क्या है मामला

रांची के कोकर थाना इलाके की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ चार लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले चारों लड़कों में से दो नाबालिग हैं. चारों छात्रा के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शुक्रवार की शाम वह अपने चारों दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई हुई थी. जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने लगी उस दौरान चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे. अचानक एक सुनसान जगह पर चारों उसके साथ छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर चारों उसे पास ही एक सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद चारों मौके से फरार हो गए.

छात्रा ने पुलिस को बताया है कि किसी तरह वह शुक्रवार की देर रात अपने घर पहुंची और अपने माता पिता को पूरी बात बताई. मामले की जानकारी मिलने के बाद मां बाप अपनी बेटी को लेकर देर रात ही सदर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, नाबालिगों को भी किया निरुद्ध

बलात्कार की शिकार नाबालिग छात्रा सभी आरोपियों को पहचानती है, क्योंकि वह उसके मोहल्ले में ही रहते हैं. उन्हीं में से एक का बर्थडे भी था, जिसकी पार्टी में नाबालिग छात्रा गई हुई थी. मामला संज्ञान में आते ही सदर थाने की टीम ने शनिवार की सुबह तक दो नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया जबकि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close