सलमान खान को मारना चाहता है गैंगस्टर विश्नोई…. पुलिस कस्टडी में दी थी धमकी “सलमान को मारेंगे, जब करेंगे तब पता चल जायेगा”

नयी दिल्ली । सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मोस्ट वांटे लारेंस विश्नोई ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी मारने की धमकी दी थी। पंजाबी सिंगर के मर्डर केस का मास्टमाइंड लारेंस बेहद ही खूंखार है, इस गैंगस्टर ने सलमान खान के मर्डर की प्लानिंग भी की थी और ये कहा कि इसी जोधपुर में उसकी हत्या करेगा। हालांकि ये धमकरी 2021 की है, लेकिन सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद ये पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पिछले साल 2021 में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लांरेंस विश्नोई और उसके गैंग के अलग-अलग राज्यों के गैंगस्टरों को मकोका के केस में अंदर किया था। वीडियो में लारेंस और उसके संपत नेहरा है। संपत नेहरा को लारेंस का काफी करीबी कहा जाता है। राजस्थान के इस गैंगस्टर ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी, लेकिन वारदात के ठीक पहले हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में लारेंस विश्नोई कह रहा है कि जब करेंगे तब पता चल जायेगा, सलमान खान को मारेंगे, इसी जोधपुर में मारेंगे, तब पता लग जायेगा, इनको, अभी तो मैंने कुछ किया ही नहीं, बिना मतलब मुझे घसीटा जा रहा है।

आरोप है कि जिन जिस वक्त काले हिरण के शिकार का आरोप सलमान खान पर लगा था, उसी वक्त से लारेंस विश्नोई सलमान खान का दुश्मन बना बैठा है। रेडी मूवी के दौरान भी सलमान खान पर अटैक का प्लान था, लेकिन वो प्लान फेल हो गया। कहा गया कि लांरेंस को उस वक्त सलमान की हत्या के लिए हथियार नहीं मिला था।
पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के लिए ये कुख्यात गैंगस्टर सरदर्द बना हुआ है। इसका नेटवर्क काफी तगड़ा है, लारेंस विश्नोई इस वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है, लेकिन जेल में ही उसने अपने साथी गोल्डी बराड़ से मिलकर पंजाबी सिंगर सिद्धू की हत्या करवा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close